Vijay Goel

आपातकाल की पुरानी यादें ताजा कराती चित्र प्रदर्शनी

– आपातकाल की पुरानी यादें ताजा कराती चित्र प्रदर्शनी
नई दिल्लीए 25 जून, 2020: 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर देश में इमरजेंसी लगाई थी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल के निवास पर आज आपातकाल में हुई ज्यादतियों पर एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें गोयल ने जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों और पत्र व्यवहार को पिछले 45 वर्षों से संभालकर रखा थाए उन्हें प्रदर्शित किया गया।

विजय गोयल द्वारा आपातकाल की याद दिलाने के लिए लगाई गई इस प्रदर्शनी में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी निगम के महापौर जय प्रकाश उपस्थित थे एवं भाजपा संगठन महामंत्री बी.एल संतोष ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  

गोयल ने कहा कि आपातकाल पर लगातार विचारगोष्ठी एवं प्रदर्शनियां लगनी चाहिए ताकि नई पीढ़ी को इस बारे में जानकारी मिल सके और कोई ऐसा नेता न होए जो इंदिरा गांधी की तरह तानाशाह बन देश में प्रजातंत्र का गला घोंट दे।

विजय गोयल और उनके पिता चरतीलाल गोयल ;प्रथम विधानसभा अध्यक्षद्ध दोनों आपातकाल के दौरान तिहाड़ और अम्बाला जेल में थे और उन्हें बहुत यातनाएं दी गई थीं। गोयल ने कहा कि आपातकाल के दौरान वे और रजत शर्मा भूमिगत रह बहुत सक्रिय थे। "मशाल" और प्रतिशोध, जनवाणी परिपत्र की साईक्लोस्टाईल काॅपियां निकाल कर कैम्पस से कनाॅट प्लेस तक बांटा करते थे, जिनकी प्रतियां प्रदर्शनी में लगी हुई थी। प्रदर्शनी में तिहाड़ जेल का भी दृश्य बनाया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि 25 जून 1975 को भारत में इंदिरा गांधी ने प्रतिबंध लगाया था। आर एस एस के चीफ से लेकर अटल जी, आडवाणी जी, नानाजी देशमुख जी, जयप्रकाश नारायण जी जैसे अनेक महानुभावों को जेल में डाल दिया गया, मीडिया के भी बहुत से लोगों को जेल में डाला गया। कांग्रेस ने प्रजातंत्र के विरूद्ध सत्ता का दुरूपयोग किया था, हाईकोर्ट के आदेश का दुरूपयोग किया था, इसे याद दिलाने के लिए हर साल भारतीय जनता पार्टी 25 जून को इस तरह के आयोजन करती हैं। असहिष्णुता पर बात करने वाले कांग्रेसी एक बात याद करिए कि इमरजेंसी में आपकी पार्टी ने क्या किया था। भारतीय जनता पार्टी प्रजातंत्र के आधार पर काम करने वाली सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व में 6 साल से प्रजातंत्र के आधार पर अच्छी सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस पार्टीए राहुल गांधी आज असंगत राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी जी न इमरजेंसी को समझते हैं, न प्रजातंत्र को समझते हैं, न स्टेट पाॅलिटिक्स को समझते हैं न नेषनल पाॅलिटिक्स को समझते हैं और आज इंटरनेशनल पाॅलिटिक्स की बात कर रहे हैं चाइना के बारे में, उनका इस तरह की राजनीति करना असंगत है।

श्री श्याम जाजू ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए कहा कि आपातकाल में इंदिरा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर दी गई, एक लाख चालीस हजार लोगों को बन्दी बना लिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गईए न्यायपालिकाओं को डराया गयाए लोगों की जबरन नसबंदी कर दी गई, मानवाधिकारों का हनन किया गया, यह सब आज की पीढ़ी को याद दिलाना बहुत जरूरी हैए ताकि उन्हें पता चल सके कि आपातकाल के दौरान किस प्रकार की ज्यादतियां की गई।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हम उन्हें नमन करते हैं जिन्होंने आपातकाल की यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा की। इस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि कांग्रेस का चरित्र और चेहरा क्या है, जब वो सत्ता में होती है तो क्या करती है और नहीं होती तो वे किस तरह की बातें करती, चीन और कोरोना पर जिस तरह से वे बातें कर रहे हैं, वो जनता जान चुकी है। है। कांग्रेस ने लोकतंत्र के अध्याय में जो काला धब्बा लगाया है, उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Vision for Delhi

My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.

My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people

Dog Menace

Latest Updates

People Says

Vijay on Issues

Achievements

Vijay's Initiatives

Recycling toys-recycling smiles.
ll वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान ll

Join the Change