Vijay Goel

नवोदया टाइम्स – भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने विजय गोयल को पदभार ग्रहण कराया

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल को शुक्रवार को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सिर्फ श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि तक सीमित न रहें, गांधी जी के सिद्धांतों, आदर्शों  को जीवन में भी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष का पद सौभाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी है। 
बीसवीं सदी में तीन शब्द बहुत प्रचलित हुए
बी.एल. संतोष  ने कहा कि बीसवीं सदी में तीन शब्द बहुत प्रचलित हुए महात्मा गांधी का रामराज्य, विनोबा भावे का सर्वोदय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय। उन्होंने कहा कि आज देश  के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हीं तीन सिद्धांतों पर चल रहे हैं। प्रशासन भी आगे बढ़ रहा है और देश  भी आगे बढ़ रहा है।  

उपाध्यक्ष बनना एक तरफ  सौभाग्य की बात है, तो दूसरी तरफ  बड़ी चुनौती 

बी.एल.संतोष ने कहा कि जिस संस्था के अध्यक्ष स्वयं प्रधानमंत्री मोदी हों तो उसका उपाध्यक्ष बनना एक तरफ  सौभाग्य की बात है, तो दूसरी तरफ  बड़ी चुनौती भी है। क्योंकि प्रधानमंत्री स्वयं बहुत परिश्रम करते हैं और अन्य लोगों से भी ऐसी अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय गोयल की क्षमताओं में विश्वास  जताते हुए कहा कि ये बहुत सक्रिय राजनेता हैं, चुनौतियों पर अवश्य खरा उतरेंगे। 
उन्होंने कहा कि हमें महापुरूषों की स्मृति में केवल मूर्ति लगाकर और प्रदर्शनी आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखना है बल्कि उनके आदर्शों  को अपने जीवन में चरितार्थ करना है और घर-घर तक पहुंचाना है।
उपाध्यक्ष बनना एक तरफ  सौभाग्य की बात है, तो दूसरी तरफ  बड़ी चुनौती
विजय गोयल ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग व आदर्शों का प्रचार-प्रसार करने का पूरा प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल संगोष्ठियां और सेमिनार तक सीमित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए स्वच्छता अभियान, शौचालय  निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी , भारतीय चिकित्सा आदि योजनाएं भी भागीदारी से चला रहे हैं।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व मेयर जे.पी., विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। 

Vision for Delhi

My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.

My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people

Dog Menace

Latest Updates

People Says

Vijay on Issues

Achievements

Vijay's Initiatives

Recycling toys-recycling smiles.
ll वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान ll

Join the Change